Good Morning | Birthday | Festivals | Day Wishes | God | Shayari | Quotes
करेगा हिंदुस्तान हमेशा उसको सलाम
एक शख्स जिसको सब कहते थे कलाम
हर आंख नम है, हर दिल में गम है आज
छिन गया अचानक सबका प्यारा कलाम
साइंसदां ही नहीं, इतना बड़ा इंसां था वो
कि सब कह रहे कब आएगा दूसरा कलाम
उम्र बढ़ती गई, वह और भी जवां होता गया
कितना जिंदादिल था वो मुस्कुराता कलाम
भले ही बुझ गया सरजमीं का हसीन सितारा
मगर रौशन रहेगा दिलों में हमेशा कलाम
– राजीव सिंह
This picture was submitted by Smita Haldankar.
Tag: Smita Haldankar